सोनभद्र में भारी बारिश के चलते 30 अक्टूबर को सभी बोर्ड के विद्यालय बंद, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही बारिश और अर्नव आपदा की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा 29 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

