UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2026

इस राज्य में अर्नब तूफान के असर से स्कूल बंद, इन राज्यों पर सीधा प्रभाव

 

अर्नब तूफान के असर से स्कूल बंद


 बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब और ताकतवर होकर आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। तूफान के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। वहीं, स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है और विमान-ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की गई है।


ये भी पढ़ें - पौने दो लाख कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, हाईकोर्ट अधिकारियों को आवास और भी बहुत कुछ... 22 प्रस्ताव पास, योगी कैबिनेट के फैसले

ये भी पढ़ें - UP Assistant Teacher Vacancy: ग्रामीण संवर्ग में 48,883 पदों का आंकड़ा सामने आया, नई भर्ती की उम्मीद

ये भी पढ़ें - विभागीय TET परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग, जनगणना ट्रेनिंग और BLO ड्यूटी में लगे शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें

मौसम विभाग के मुताबिक, ‘अर्नब’ के बुधवार तड़के आंध्र तट से टकराने की आशंका है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चार हजार आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं, जबकि 48 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम हवाई अड्डों पर मंगलवार को 21 उड़ानें रद्द रहीं, जबकि विजयवाड़ा में बुधवार के लिए 15 उड़ानें रद्द की गई हैं। भारतीय रेलवे ने एहतियातन इस क्षेत्र से गुजरने वाली कम से कम 50 ट्रेन रद्द कर दी हैं। ओडिशा के आठ जिलों में बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।


उधर, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मंगलवार शाम कोल्हान में शाम करीब चार बजे से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।


एहतियातन रांची समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। इधर, तूफान को देखते हुए क्यूआरटी भी गठित की गई है। मौसम केंद्र ने बुधवार को कोल्हान क्षेत्र में भारी वर्षा का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्तूबर को केजी से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रखने का आदेश दिया है।


आंध्र में हाई अलर्ट, आश्रय स्थल तैयार : आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापत्तनम और काकीनाडा में तेज हवाएं चल रही हैं। राज्य के 20 जिलों में 2,131 चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। चक्रवात से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और यानम में एनडीआरएफ की 31 टीमें तैनात की गई हैं। ओडिशा में 60 ओडीआरएएफ दल भी लगाए गए हैं।


तूफान से निपटने के लिए रेलवे तैयार : वैष्णव


तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम मंडलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। वैष्णव ने कहा कि मंडल, संभाग और रेलवे बोर्ड स्तर पर वॉर रूम सक्रिय कर दिए गए हैं और चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।


नेपाल में हाई अलर्ट घोषित


अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश, तेज हवाओं और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए नेपाल में 29 से 31 अक्तूबर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को लोगों और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने की सलाह दी।मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर की रात से नेपाल में असर दिखाने की आशंका है। इसका सबसे अधिक प्रभाव कोशी, बागमती, मधेश, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों में 30 और 31 अक्तूबर को पड़ सकता है।


इन राज्यों पर सीधा प्रभाव


आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश पुडुचेरी का यानम क्षेत्र,झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्यों में इसका सीधा असर होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more