UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2026

स्कूलों से क्यों नहीं हटे हाईटेंशन तार

स्कूलों से क्यों नहीं हटे हाईटेंशन तार


प्रयागराज । बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को विकास भवन परिसर में हुई। पीडी भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 218 स्कूलों में बिजली कनेक्शन करने के लिए 3.82 करोड़ रुपये का बजट दिया गया जबकि अब तक महज 71 स्कूलों में कनेक्शन हो सके हैं। इस पर पीडी ने नाराजगी जाहिर की।



वहीं 287 स्कूलों को चिह्नित कर 2.22 करोड़ रुपये का बजट हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए दिया गया था। जारी बजट के सापेक्ष अब तक महज 54 स्कूलों के करीब से हाईटेंशन लाइन हटाई गई। इस पर अधिकारी ने पूछा जब बजट पूरा मिला तो काम इतना धीमे क्यों हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी हादसा हुआ तो विभाग को ही जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2026.27 में समग्र शिक्षा तथा पी0एम0 श्री योजना के अन्तर्गत राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी बजट/लिमिट के सापेक्ष व्यय की समीक्षा हेतु दिनांक 27.10.2026 को आनलाइन बैठक का आयोजन।

ये भी पढ़ें - आगामी जनगणना प्रशिक्षण तिथियों में परिवर्तन किये जाने के सम्बन्ध में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more