नई दिल्ली, एजेंसी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऐसे खातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिनमें तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और कोई राशि जमा नहीं है। बैंक ने ऐसे ग्राहकों को अपना खाता फिर से सक्रिय करने के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया है।
बैंक के नोटिस के अनुसार, यह नियम उन खातों पर लागू होगा, जिनमें 30 सितंबर 2026 तक लगातार तीन साल या उससे अधिक समय से ग्राहक की ओर से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और खाते में जमा राशि भी शून्य है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि जिन ग्राहकों का खाता इन शर्तों के दायरे में आता है और वे उसे जारी रखना चाहते हैं, उन्हें अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

