UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2026

स्कूल में बच्ची के कपड़ों पर मिला खून, पांच पर मुकदमा


बाराबंकी। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में एलकेजी की चार वर्षीय छात्रा के कपड़ों पर खून मिलने और उसे अंदरूनी चोट आने के मामले में स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं।


बच्ची की मां की शिकायत पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के आदेश से स्कूल के प्रिंसिपल, महिला शिक्षिका समेत पांच अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि घटना की जानकारी मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने टालमटोल की और सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी निजी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। पांच अगस्त को बच्ची स्कूल गई थी। कुछ देर बाद विद्यालय से फोन आया कि वह बच्ची की पैंट लेकर आएं।


ये भी पढ़ें - UP Cabinet Decision: सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिली मंजूरी, 9.524 हेक्टेयर भूमि रक्षा मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित होगी

ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा विभाग के 1,22,304 कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर

महिला के मुताबिक, स्कूल पहुंचने पर बेटी के कपड़ों पर खून लगा मिला।


पूछताछ करने पर विद्यालय प्रशासन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कक्षा शिक्षिका ने कहा कि बच्ची के साथ स्कूल में कुछ नहीं हुआ है और वह बाथरूम गई थी। इसके बाद महिला अपने पति के साथ बच्ची को निजी डॉक्टर के पास ले गई। महिला के अनुसार, डॉक्टर ने बच्ची को अंदरूनी चोट और सूजन होने की जानकारी दी। इसके बाद वह दोबारा स्कूल पहुंची और इस बारे में पूछताछ की। डॉक्टर से भी बात कराई। आरोप है कि इस पर प्रिंसिपल, कक्षा शिक्षिका और तीन अन्य शिक्षक गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए।


पुलिस ने टरकाया तो कोर्ट की चौखट पर पहुंची मां


महिला ने शिकायत फतेहपुर कोतवाली में की थी। आरोप है कि पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण तो कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला ने 18 सितंबर को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर 26 अक्टूबर को स्कूल के प्रिंसिपल, महिला शिक्षिका और तीन अन्य शिक्षकों समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने, चोट पहुंचाने और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more