UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2026

खुशखबरी: श्रमिकों को बढ़ा महंगाई भत्ता दीवाली के पहले


लखनऊ। राज्य सरकार ने राज्य के श्रमिकों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) की संशोधित दरें तय कर दी हैं। इसके तहत अब दीपावली के पहले श्रमिकों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा।



हर मजूदर की मासिक मजदूरी में 174.25 रुपये से लेकर 238.39 रुपये तक इजाफा होगा। दरें एक अक्तूबर से प्रभावी होंगी और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में यह संशोधन जनवरी से जून 2026 की अवधि के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर हुआ है।


फैसले से औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों व संबंधित अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल व कुशल श्रमिकों को लाभ मिलेगा। संशोधित दरों के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में श्रमिकों की श्रेणी के अनुसार न्यूनतम मासिक मजदूरी निर्धारित की गई है। यह भी तय किया गया है कि अगर किसी को पहले से निर्धारित दरों के अनुसार ज्यादा मजदूरी मिल रही है, तो उसे जारी रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - पी0एम0 श्री योजना के अंतर्गत प्री-प्राइमरी से संबंधित संचालित विभिन्न गतिविधियों (माता उन्मुखीकरण, लर्निंग कार्नर, स्टेषनरी, ब्लूटूथ स्पीकर) के संबंध में ऑनलाइन समीक्षा बैठक विषयक।

ये भी पढ़ें - उल्लास- 'नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के अन्तर्गत दिनांक 20 सितम्बर, 2026 को सम्पन्न हुई साक्षरता परीक्षा का मूल्यांकन कराते हुए सम्मिलित प्रतिभागियों का उल्लास पोर्टल पर अंक भरकर फ्रीज करने के संबंध में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more