26 November 2026

प्रदेश के 10 आईपीएस व 28 पीपीएस बदले


लखनऊ,  शासन ने 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय से पुनीत द्विवेदी को से एडीसीपी लखनऊ, वाराणसी कमिश्नरेट से नीतू को एडीसीपी नोएडा, एडीपीसी कानपुर नगर शिवा सिंह को एडीसीपी आगरा, लखनऊ कमिश्नरेट से अमित कुमावत को एडीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट, लखनऊ कमिश्नरेट से किरन यादव को एएसपी आपरेशन एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ, प्रयागराज कमिश्नरेट से पुष्कर वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, आगरा पुलिस कमिश्नरेट आदित्य को एएसपी ग्रामीण बदायूं, नोएडा कमिश्नरेट से शैव्या गोयल को एडीसीपी गाजियाबाद, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर भवरे दीक्षा अरुण को एएसपी पीटीएस मेरठ, एएसपी सोनभद्र माविस टॉक को एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है।

ये भी पढ़ें - पदोन्नति के संबंध में चित्रकूट जिले का आदेश , 29334 भर्ती का मामला भी किया स्पष्ट

ये भी पढ़ें - विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2024, कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) मुख्य परीक्षा- (प्रा०अ०प०-2023)/04 का अंतिम चयन परिणाम ।


कुमार रणविजय एएसपी आजमगढ़ बनाए गए: पीपीएस अधिकारियों में एएसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह को एएसपी ग्रामीण आजमगढ़, अनूप कुमार को एएसपी सोनभद्र, देवेंद्र सिंह प्रथम को एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर बनाया गया है। इंदु प्रभा सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी पद पर तैनात किया गया है। अतुल चौबे को को एसपी सुरक्षा मथुरा, ममता कुरील को एसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर, गिरीश कुमार सिंह को एएसपी अपराध अलीगढ़, पीयूष कुमार सिंह को एएसपी ग्रामीण मैनपुरी, अभिषेक तिवारी को एएसपी नगर मुरादाबाद, नितिन कुमार सिह को एएसपी पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को उप सेनानायक पीएसी नोएडा, नवीना शुक्ला को एसीओ मुख्यालय लखनऊ, नवीन कुमार सिंह को डीजीपी स्टाफ अफसर पुलिस मुख्यालय, विभा सिंह को उप सेनानायक पीएसी मेरठ, राघवेंद्र कुमार मिश्रा को सहारनपुर, अरुण सिंह सिंह द्वितीय को एएसपी ट्रैफिक आजमगढ़, एएसपी ग्रामीण बदायू डॉ. इंद्रेश कठेरिया को एएसपी यातायात निदेशालय, एएसपी ट्रैफिक आजमगढ़ पंकज कुमार सिंह को एएसपी मऊ के पद पर तैनात किया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more