प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े एक मामले में प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई पर अपेक्षित हलफनामा दाखिल करने में फिर चूकी तो उसके विरुद्ध प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाएगा और याचिका के निस्तारण के साथ हर्जाना लगाने का निर्देश भी दिया जा सकता है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा एवं न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने चूना कंकड़ गली मथुरा निवासी प्रकाश चंद्र अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची ने 21 नवंबर 2026 का हलफनामा दाखिल किया, जिसमें अन्य बातों के साथ मुख्यमंत्री को की गई शिकायत और उस पर कार्रवाई के निर्देश का ब्योरा दिया गया है। इसकी कॉपी राज्य सरकार की अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता को दी गई।
ये भी पढ़ें - संविधान दिवस 2026: 26 नवंबर को यूपी के सभी स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना के आवेदन में कोई दिक्कत हो तो इनसे सम्पर्क करें
राज्य सरकार की ओर से 4 नवंबर 2026 के आदेश में मांगा गया हलफनामा दाखिल करने के लिए और समय मांगा। उस आदेश में कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि अपने अभिलेखों का उद्धरण पेश कर यह दर्शाए कि याची जैसी स्थिति वाले अन्य पेंशनधारकों को पेंशन का भुगतान किया गया है।
,
यह जानकारी हलफनामे में दी जानी थी, जिसमें स्पष्ट कथन हो कि बताए गए भुगतान याची के समान स्थिति वाले पेंशनभोगियों के संबंध में ही है। खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार वकीलों का पैनल रखती है और उसे अभिलेखों से प्राप्त जानकारी के आधार पर दाखिल करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका था। इस प्रक्रिया में याची को बार-बार सुनवाई की तारीखों पर न्यायालय आना पड़ रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि आगे भी चूक होने पर याचिका के निस्तारण के समय राज्य के विरुद्ध प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाएगा और हर्जाना लगाने का निर्देश भी संभव है।

