सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जिन छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की त्रिभाषा नीति के तहत पहले ही तीन भाषाओं का विकल्प चुन लिया है, वे अपनी चुनी हुई भाषाओं के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं। शीर्ष अदालत ने सीबीएसई की त्रिभाषा नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह स्पष्टीकरण दिया।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि जो छात्र तीन भाषा का विकल्प चुन चुके हैं, वे अपनी चुनी हुई भाषा के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं। पीठ ने यह भी कहा कि इस अदालत के पिछले आदेश के तहत दी गई अंतरिम छूट को देखते हुए, उन्हें वापस दो भाषाओं के विकल्प पर जाने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें - महराजगंज जिले में वरिष्ठता सूची में शामिल टीचर्स के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु काउंसलिंग 27-28 नवम्बर को
ये भी पढ़ें - अमेरिका से महंगाई के आंकड़े आते ही सोना-चांदी धड़ाम, एक झटके में ₹6500 तक टूटे दाम; कितनी रह गई कीमत?
यह है मामला: दरअसल, कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को तीन-भाषा नीति (जिसके तहत कम से कम दो भाषाएं भारतीय होनी चाहिए) से छूट दी गई है। छात्र दो विदेशी भाषाओं और एक भारतीय भाषा की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इन कक्षाओं के लिए, तीसरी भाषा का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा, न कि बोर्ड परीक्षा के माध्यम से। इस मामले में सीबीएसई की त्रिभाषा नीति पर रोक लगाए बगैर सुप्रीम कोर्ट ने पहले अंग्रेजी भाषा को ‘गैर-भारतीय’ मानने पर सवाल उठाया था। साथ ही सीबीएसई और प्राधिकारों से बुनियादी ढांचे की तैयारियों के बारे में पूछा था।
सीजेआई बोले, अगले साल तीसरी भाषा लें
सीजेआई ने कहा कि जहां दो भाषाओं की पढ़ाई चल रही है, उन्हें इस साल दो भाषाओं के साथ ही अनुमति दी जाएगी, बशर्ते अगले साल वे तीसरी भाषा भी ले लें। जस्टिस बागची ने कहा, यदि कक्षा छह के छात्रों ने तीन भाषाएं चुनी हैं तो वे उनके साथ ही पढ़ाई जारी रखें। अगर उन्होंने विकल्प नहीं चुना है, तो उन्हें वैसे ही पढ़ाई जारी रखने दें, जैसे वे अभी कर रहे हैं।
वापस जाने का अनुरोध नहीं कर सकते
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा, वे पुरानी व्यवस्था में वापस जाने का अनुरोध नहीं कर सकते। इस पर पीठ ने कहा, जिन्होंने पहले ही विकल्प चुन लिया है, हम इस पर स्पष्टीकरण देंगे। छात्रों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि संस्थागत निर्देश नहीं दिया जाना चाहिए। कोर्ट कहा कि संस्थान तीन भाषाएं लेने वालों को जबरन दो भाषाओं के लिए मजबूर नहीं करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

