इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को बड़ा झटका देते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक (एपीओ प्री) परीक्षा-2025 के 30 अप्रैल 2026 को घोषित परिणाम और आयोग द्वारा नौ जनवरी 2020 को जारी कार्यालय ज्ञाप को रद्द कर दिया है।
ये भी पढ़ें - SIP vs Lumpsum: ₹5 लाख एकमुश्त निवेश या ₹25,000 की मासिक SIP, 20 साल में किससे बनेगा ₹2 करोड़ से ज्यादा का फंड?
ये भी पढ़ें - UPTET के ऑनलाइन आवेदन में लगने वाले घोषणा पत्र का प्रारूप
हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम नए सिरे से जारी कर उसके आधार पर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने पंकज वर्मा व अन्य की याचिका पर उनके अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी, आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी व अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी, सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल को सुनकर दिया है। याचियों ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और आयोग के नौ जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञाप को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की श्रेणीवार सूची तैयार करते समय अनारक्षित श्रेणी को केवल सामान्य वर्ग मान लिया। आयोग ने स्वीकार किया कि प्रारंभिक परीक्षा में 321 ओबीसी और 43 एससी अभ्यर्थियों ने अनारक्षित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA