प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य के 1475,प्रधानाध्यापक 1172 पदों पर भर्ती में आरक्षण देने की मांग की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद एकल है, एकल पद पर आरक्षण लागू नहीं हो सकता है।

