लखनऊ, । स्वगणना में राजधानी फिसड्डी साबित हो रहा है। प्रदेश में तो अब तक 21 लाख 47 हजार 207 लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली है, लेकिन लखनऊ में यह आंकड़ा 30 हजार के आसपास है। बुधवार को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के जिलों में स्वगणना के मामले में लखनऊ शीर्ष पांच जिलों में जगह नहीं बना सका है।
स्वगणना हरदोई सबसे आगे है। यहां 1 लाख 15 हजार 946 लोगों ने स्वगणना पूरी की है। दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ है जहां 1 लाख 8 हजार 372 लोगों ने ऑनलाइन विवरण दर्ज किया। बरेली 1 लाख 3 हजार 931 के साथ तीसरे, शाहजहांपुर 81 हजार 493 के साथ चौथे,आजमगढ़ 55 हजार 975 के साथ पांचवें स्थान पर है। स्वगणना में सबसे पीछे हमीरपुर है। यहां 7,773 लोगों ने ही प्रक्रिया पूरी की है। गौतमबुद्धनगर में 9,825, श्रावस्ती में 10,165, शामली में 10,242 और चित्रकूट में 10,407 लोगों ने स्वगणना पूरी की है। 60 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर लखनऊ इसमें पिछड़ रहा है।

