योगी सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगनियों को प्रोत्साहन राशि बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया है। उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में 2000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक का कट ऑफ जारी
ये भी पढ़ें - पदोन्नति का लेटर कुछ ऐसा होगा, देखें एक जनपद से जारी आदेश की प्रति
इसमें एक हजार रुपये नियमित गतिविधियों के लिए और एक हजार एनएचएम के तहत संचालित 66 अन्य गतिविधियों के लिए बढ़ेंगे यानी अभी तक उन्हें मासिक प्रोत्साहन राशि 13150 रुपये मिल रही है, जो अब बढ़कर 15150 रुपये हो जाएगी। इसका लाभ प्रदेश की 1.85 लाख से अधिक आशाओं को मिलेगा। प्रदेश में आशा, शहरी आशा और आशा संगिनियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने संबंधी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई।

