हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 November 2026

सोने की कीमतें 13 महीने के निचले स्तर पर आईं, सोने की बिक्री में15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी



नई दिल्ली, एजेंसी। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 2,800 रुपये टूटकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह करीब 13 महीने का निचला स्तर है। वहीं, चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरकर 1,64,500 रुपये प्रति किलो रह गई। यह 14 माह के निचले स्तर के करीब है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका ने भी निवेशकों का रुझान सोने से दूर किया है। ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने के बजाय अमेरिकी बॉन्ड में निवेश को तरजीह देते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के कारण कीमतों में और गिरावट आ सकती है।



सोने की बिक्री में15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मुंबई। धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की मांग रही। खुदरा विक्रेताओं ने बिक्री मूल्य में सालाना आधार पर 15-25%की वृद्धि दर्ज की। अक्तूबर के मध्य से सोने की कीमतों में गिरावट ने मांग को समर्थन दिया। विश्व स्वर्ण परिषद की भारत में शोध प्रमुख कविता चाको ने कहा, कि कीमतों में गिरावट के बावजूद सोना महंगा बना रहा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more