प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 26 और 27 फरवरी 2027 को फिर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कराने का निर्णय लिया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा-1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की टीईटी के लिए 24 नवंबर को विज्ञापन जारी होने के साथ ही ओटीआर और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें - जिले में पदोन्नति हेतु काउंसलिंग 19 नवम्बर को होगी
ये भी पढ़ें - एलटी ग्रेड संगीत विषय का परिणाम घोषित हुआ
अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे और त्रुटि संशोधन 27 दिसंबर तक का कर सकेंगे। उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा,अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए ओटीआर व्यवस्था लागू की गयी है। लिहाजा ओटीआर पूर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी टीईटी के लिए आवेदन करें। वसीम अहमद की अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने टीईटी का प्रस्तावित कार्यक्रम मांगा था।
.jpeg)
