18 नवंबर को प्रदेशभर में शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर BSA कार्यालयों पर धरना देंगे प्राथमिक शिक्षक
शिक्षक के सम्मान में
प्राथमिक शिक्षक संघ मैदान में
प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ • दिनेश चंद्र शर्मा जी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान ।
18 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों के BSA कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगें ।
1) पुरानी पेंशन बहाली – नई पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू हो।
2) TET की अनिवार्यता – 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से राहत मिले।
3) प्रमाणपत्रों का सत्यापन – सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच पर रोक लगे। केवल शिकायत वाले शिक्षकों की जांच हो।
4) प्रधानाध्यापक पदोन्नति – सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति हो।
5) बिना TET पदोन्नति – 30 जून 2027 तक गैर-TET शिक्षकों को भी पदोन्नति में छूट मिले।
6) अंतर्जनपदीय स्थानांतरण – लंबित स्थानांतरण सूची शीघ्र जारी हो।
7) उपार्जित अवकाश – बेसिक शिक्षकों को भी उपार्जित अवकाश मिले।


