लखनऊ। यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति जांची जाएगी। 19 नवंबर को प्रत्येक योजनाओं का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एक-एक योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि समग्र रिपोर्ट कार्ड, बाल वाटिका का प्रभावी संचालन, पीएम पोषण के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, बीटीसी व बीएड अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप, शिक्षकों के समायोजन की समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें - 8वें वेतन आयोग में 2.5 या 3 गुना वेतन वृद्धि? पहले Fitment Factor का असली गणित समझें
ये भी पढ़ें - शिक्षक संकुल बैठक का एजेंडा नवंबर 2026: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विस्तृत रूपरेखा

