लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती के बाद प्रशिक्षण पूर कर चुके उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, जो दोबारा परीक्षा देकर उपनिरीक्षक भर्ती 2025 में सफल हो चुके हैं। इनमें 1030 सिपाही के बाद दरोगा बने 1030 अभ्यर्थियों के अलावा 27 कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल हैं, जो दोबारा परीक्षा देकर उपनिरीक्षक बने हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे कुल 1057 नवचयनित उपनिरीक्षकों को आठ लाख रुपये की बांड राशि की रिकवरी से मुक्त कर दिया है।
ये भी पढ़ें - 14988 परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब से बढ़ा डिजिटल शिक्षा का दायरा
ये भी पढ़ें - आपत्तियों के फेर में ना फंस जाए, शिक्षकों का प्रमोशन
यूपी पुलिस की भर्ती नियमावली के अनुरूप सिपाही व कंप्यूटर आपरेटर के पद पर भर्ती अभ्यर्थियों से बांड भरवाया गया था।

