हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

बिना खाता एनईएफटी से ₹50,000 भेज सकेंगे


मुंबई, एजेंसी। आरबीआई ने बुधवार को घरेलू धन हस्तांतरण से जुड़े नियमों को एकीकृत करते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए। इसके तहत बैंक शाखा में आने वाला कोई भी व्यक्ति कोई बैंक खाता न होते हुए भी एनईएफटी के जरिये किसी लाभार्थी के बैंक खाते में 50,000 रुपये तक भेज सकेगा।

ये भी पढ़ें - एसआईआर में कटा नाम तो बिना डर फिर भरें फॉर्म-6

ये भी पढ़ें - पुराने कोर्स का छात्रवृत्ति रिकॉर्ड बना अब नए आवेदन में बाधा


नए दिशानिर्देश बुधवार से ही लागू हो गए हैं। इनसे प्रवासी श्रमिकों को खास फायदा होने की संभावना है। बैंक ऐसे ग्राहकों को बैंकिंग प्रतिनिधियों और एटीएम के जरिये भी किसी लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे भेजने की सुविधा दे सकते हैं। इसके तहत प्रति लेनदेन अधिकतम 5,000 रुपये और एक प्रेषक के लिए मासिक सीमा 25,000 होगी। बैंक खाताधारकों को भी ऐसी सुविधा दे सकते हैं, जिसके तहत उनके खाते से राशि निकालकर बिना बैंक खाते वाले लाभार्थियों को नकद भुगतान किया जा सके। यह सुविधा एटीएम, बैंकिंग प्रतिनिधियों या अन्य अधिकृत भुगतान माध्यमों से दी जा सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more