हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

विशेष रोजगार सप्ताह 23 से 30 नवंबर तक: केशव

विशेष रोजगार सप्ताह 23 से 30 नवंबर तक: केशव

लखनऊ,। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 से 30 नवम्बर तक प्रदेश में विशेष रोजगार सप्ताह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष रोजगार सप्ताह के दौरान जनपदवार मानव दिवस सृजन के लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। अधिकतम पात्र श्रमिकों को उनकी मांग के अनुरूप वास्तविक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़ें - सभी बेसिक विद्यालयों में 12 नवंबर को होंगी विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें

ये भी पढ़ें - शिक्षक संकुल बैठकों में बनेगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा की रणनीति

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीती 12 अक्तूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें जनपदों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मानव दिवस सृजन के साथ-साथ योजना के तहत निर्धारित चार थीम के अनुरूप बड़े पैमाने पर जनोपयोगी कार्य भी कराए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more