हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2026

डुप्लीकेट मतदाता ढूंढ़ने वालों को दिया जाएगा इनाम

लखनऊ। यूपी की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही सूची को ज्यादा से ज्यादा शुद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे मतदाता जिनके मतदाता सूची में दो या फिर उससे अधिक बार नाम हैं, उन्हें ढूंढ़ने वालों को इनाम दिया जाएगा। यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराकर मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा।

बीएलओ के साथ-साथ राजनीतिक दलों व आम लोगों को डुप्लीकेट मतदाता ढूंढ़ने का लक्ष्य दिया गया है। जो ज्यादा से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता ढूंढ़ेगा उसे इनाम दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से एसएसआर की प्रक्रिया में शुद्धता पर पूरा जोर दिया जा रहा है। जिससे विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो। सभी जिलों में डीएम की देखरेख में यह प्रतिस्पर्धा होगी।


लखनऊ, यूपी की मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद मतदाता पहचान पत्र ( एपीआईसी) के लिए अब महीनों इंतजार नहीं करना होगा । चुनाव आयोग ने इसकी समय सीमा तय कर दी है । जिनका नाम मतदाता सूची में 28 अक्तूबर 2025 से 28 जुलाई 2026 तक जिन मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं उन्हें नवंबर के अंत तक यह मिल जाएगा ।

28 जुलाई के बाद नाम जुड़वाने वाले और 30 नवंबर तक सूची में शामिल होने वालों को 31 दिसंबर तक मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट से पहुंचा दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से इसके निर्देश दिए गए हैं । आगे जिन लोगों के नाम जोड़े जाएंगे उन्हें 15 दिनों में मतदाता पहचान पत्र पहुंचाने की तैयारी है ।

एसआईआर में 26.21 लाख डुप्लीकेट वोटर मिले

यूपी में बीते दिनों हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में जो 2.04 करोड़ लोगों के नाम काटे गए थे, उसमें से 26.21 लाख डुप्लीकेट मतदाता सामने आए थे। अब एसएसआर की प्रक्रिया में 17 नवंबर को डुप्लीकेट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


लखनऊ। यूपी की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही सूची को ज्यादा से ज्यादा शुद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे मतदाता जिनके मतदाता सूची में दो या फिर उससे अधिक बार नाम हैं, उन्हें ढूंढ़ने वालों को इनाम दिया जाएगा। यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराकर मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा।

बीएलओ के साथ-साथ राजनीतिक दलों व आम लोगों को डुप्लीकेट मतदाता ढूंढ़ने का लक्ष्य दिया गया है। जो ज्यादा से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता ढूंढ़ेगा उसे इनाम दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से एसएसआर की प्रक्रिया में शुद्धता पर पूरा जोर दिया जा रहा है। जिससे विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो। सभी जिलों में डीएम की देखरेख में यह प्रतिस्पर्धा होगी।


Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more