28 November 2026

जनगणना 2027 : अनु‌सूची भरने के लिए संक्षिप्त विवरण

#जनगणना_2027 : अनु‌सूची भरने के लिए संक्षिप्त विवरण

(#स्वगणना_पोर्टल se. census .gov .in पर जाकर अपने परिवार के सदस्यों का विवरण भरे और स्व-गणना आई डी (P-(... प्रगणक को प्रदान करें)।

जनगणना हेल्पलाइन नंबर: 1855

नोट : एक परिवार के लिए एक स्वगणना ID होगी जिसे प्रगणक को प्रदान करने एवं प्रगणक के द्वारा एप में डाटा फेच करने के पश्चात ही उस परिवार की जनगणना पूर्ण होगी।)

स्वगणना तिथि: 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026

घर घर जाकर गणना 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027

पुनरीक्षण कार्य: 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027

प्रश्न 1 - व्यक्ति का नाम : परिवार के सभी सदस्यों के नाम परिवार के मुखिया से शुरू करते हुए दर्ज करें।

प्रश्न 2 - मुखिया से संबंध: प्रत्येक व्यक्ति का परिवार के मुखिया से क्या संबंध है, जैसे पत्नी/पति, पुत्र, पुत्री, पिता, माता आदि।

कोड: 1-मुखिया, 2-पति/पत्नी, 3-बेटा/बेटी, 4-पुत्र की पत्नी, 5-पुत्री का पति, 6-पोता/ पोती (पुत्र का पुत्र/पुत्री), 7- नाती/नतिनी (पुत्री का पुत्र/पुत्री), 12- माता/ पिता, अन्य संबंध लिखे।

प्रश्न 3 - लिंग : प्रत्येक व्यक्ति का लिंग दर्ज करें। पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर पर्सन।

कोड: 1-पुरुष 2-महिला, 3-ट्रांसजेंडर व्यक्ति (TGP)।

प्रश्न 4 - जन्म तिथि एवं आयु: व्यक्ति की जन्म तिथि दर्ज करें। साथ में पूर्ण वर्षों में आयु दर्ज करें। जैसे 11 वर्ष 9 माह के लिए - 11 वर्ष

प्रश्न 5 - वर्तमान वैवाहिक स्थिति : व्यक्ति वर्तमान में विवाहित (पति-पत्नी जीवित है), अविवाहित, विधवा/विधुर, तलाकशुदा अथवा अलग रह रहा रही है उपयुक्त स्थिति दर्ज करें।

कोड: 1-अविवाहित, 2-वर्तमान में विवाहित, 3-विधवा/विधुर, 4-अलग, 5-तलाकशुदा

प्रश्न 6- विवाह के समय आयु: प्रथम विवाह के समय आयु दर्ज करें।

प्रश्न 7- पति/पत्नी का नाम कभी भी विवाहित व्यक्ति के पति/पत्नी का नाम दर्ज करें।

प्रश्न 8 - घोषित राष्ट्रीयता: व्यक्ति अपनी राष्ट्रीयता क्या घोषित करता है, वही दर्ज करें।

प्रश्न 9- धर्म : व्यक्ति द्वारा बताये गये धर्म का विवरण दर्ज करें।

कोड: 1-हिंदू, 2-मुस्लिम, 3-ईसाई, 4-सिख, 5-बौद्ध, 6-जैन, 7-अन्य (वास्तविक नाम दर्ज करें)।

प्रश्न 10 - अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/जाति: यदि व्यक्ति अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित है तो संबंधित विवरण दर्ज करें।

यदि हाँ, तो संलग्न सूची से नाम दर्ज करें। यदि व्यक्ति अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का नहीं है, तो जाति का नाम लिखे, कोई जाति नहीं / जाति बताना नहीं चाहता का विकल्प उपलब्ध है।

कोड: 10 (क) यदि अनुसूचित जाति से हैं तो नाम दर्ज करें। 10 (ख) यदि अनुसूचित जनजाति से हैं तो नाम दर्ज करे। 10 (ग) यदि अनुसूचित जाति/जनजाति से नहीं हैं तो जाति का नाम दर्ज करे/जाति बताना नहीं चाहते है/कोई जाति नहीं।

प्रश्न 11- पिता का विवरण: व्यक्ति के पिता का नाम, जन्मतिथि, जन्मस्थान एवं धर्म दर्ज करें।

प्रश्न 12 - माता का विवरण: व्यक्ति की माता का नाम, जन्मतिथि, जन्मस्थान एवं धर्म दर्ज करें।

प्रश्न 13 - दिव्यांगता : व्यक्ति को किसी प्रकार की दिव्यांगता है या नहीं। यदि है तो निर्धारित श्रेणी के अनुसार दर्ज करें। (अधिकतम 3)।

कोड: 1-देखना, 2- सुनना, 3-बोलना, 4-गतिशीलता, 5-बौद्धिक, 6-मानसिक बीमारी, 7-एसिड हमला, 8-पुरानी तंत्रिका संबंधी, 9-रक्त विकार (अधिकतम 3 कोड चुन सकते हैं)।

प्रश्न 14 - मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का ज्ञान: मातृभाषा क्या है तथा वह अन्य 2 भाषाएँ जिसे समझ कर कार्य सकता है।

प्रश्न 15 - साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता 7 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति समझ कर पढ़ना-लिखना जानता है। डिजिटल साक्षरता में UPI, सोशल मीडिया, ई-मेल आदि कर सकता है।

कोड: 1-साक्षर, 2-निरक्षर | डिजिटल रूप से साक्षर: 1-हाँ, 2-नहीं।

प्रश्न 16 - शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने की स्थिति: व्यक्ति वर्तमान में किसी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय अथवा अन्य शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है या नहीं।

कोड: अगर पढ़ते हैं: 1-स्कूल, 2-कॉलेज, 3-पेशेवर / व्यावसायिक, 4-विशेष संस्थान, 5-साक्षरता केंद्र, 6-अन्य अगर नहीं पढ़ते हैंः। पहले कभी शिक्षा ग्रहण की है,2-कभी शिक्षा ग्रहण नहीं की है।

प्रश्न 17 - प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर तथा संकाय/विषय: व्यक्ति ने अब तक उच्चतम कौन-सी शिक्षा प्राप्त की है (जैसे- MA अंतिम वर्ष अध्ययनरत के लिए BA) तथा किस संकाय/विषय में शिक्षा प्राप्त की है, यह दर्ज करें।

17 (क) उच्चतम शैक्षिक स्तर कोड: 1-पूर्व-प्राथमिक, 2-कक्षा 1-12, 3-आईटीआई, 4-डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र, 5-स्नातक, 6-स्नातकोत्तर डिप्लोमा, 7-परास्नातक, 8-एम.फिल., 9-डॉक्टरेट (पीएच.डी.)।

17 (ख) विषय/संकाय कोड: 1-कला/सामाजिक विज्ञान, 2-विज्ञान, 3-वाणिज्य, 4-अभियांत्रिकी/तकनीकी, 5-आईटी/कंप्यूटर, 6-भाषा, 7-चिकित्सा, 8-शिक्षा, 9-प्रबंधन, 10-कानून, 11-कृषि, 12-अन्य

प्रश्न 18 - पिछले वर्ष किसी भी समय कामकाज किया: क्या व्यक्ति ने पिछले एक वर्ष के दौरान किसी भी समय कोई काम किया है। यदि हाँ, तो आगे के कार्य संबंधी प्रश्न दर्ज करें।

कोड: 1-हाँ: मुख्य कामगार (6 महीने या उससे अधिक काम किया), 2-हाँ: सीमांत कामगार (3 महीने या उससे अधिक, लेकिन 6 महीने से कम काम किया), 3-हाँ: अर्ध-सीमांत कामगार (3 महीने से कम काम किया), 4-नहीं: गैर-कामगार (बिल्कुल काम नहीं किया)।

प्रश्न 19 - आर्थिक क्रियाकलाप की श्रेणी: व्यक्ति किस प्रकार की आर्थिक गतिविधि करता है- जैसे कृषि, कृषि मजदूरी, घरेलू उद्योग अथवा अन्य कार्य-दर्ज करें।

कोड : 1-कृषक, 2-कृषि मजदूर, 3-घरेलू उद्योग में कामगार, 4-अन्यः बागान/पशुपालन/वानिकी, 5-विनिर्माण, 6-निर्माण कार्य, 7-सेवाएँ, 8-अन्य

प्रश्न 20 - व्यवसाय : व्यक्ति वास्तव में क्या काम करता है, नाम लिखें; वास्तविक कार्य का स्पष्ट विवरण उदाहरणः प्राइमेरी शिक्षक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी (केंद्र, राज्य आदि), क्लर्क, राजमिस्त्री आदि।

प्रश्न 21 - उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप व्यक्ति कहाँ कौन से क्षेत्र में काम करता है (कार्यालय/विभाग/प्रतिष्ठान), उदाहरणः प्राथमिक शिक्षा, सामान्य लोक प्रशासन कार्य, चीनी मिल, भवन निर्माण कार्य आदि।

प्रश्न 22 - कर्मी का वर्ग : नियोक्ता, कर्मचारी, एकल कर्मी अथवा पारिवारिक कर्मी (शासकीय अधिकारी/चुने हुए जनप्रतिनिधि कर्मचारी की श्रेणी में आयेंगे)।

कोड: 1-नियोक्ता, 2- कर्मचारी, 3- स्व-नियोजित/एकल कामगार, 4-पारिवारिक कामगार।

प्रश्न 23 - गैर-आर्थिक क्रियाकलाप: यह प्रश्न्न अल्पकालिक, अर्ध-अल्पकालिक एवं गैर-कर्मी के लिए है। व्यक्ति मुख्य रूप से क्या करता है जैसे विद्यार्थी, घरेलू कार्य, आश्रित, पेंशनभोगी आदि। कोड: 1-विद्यार्थी, 2-घरेलू कार्य, 3-आश्रित, 4-पेंशनभोगी, 5-किराये की आय पर निर्भर, 6-अन्य।

प्रश्न 24 काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध जो व्यक्ति काम नहीं कर रहा है अथवा संबंधित श्रेणी में आता है, क्या वह काम की तलाश कर रहा है या काम के लिए उपलब्ध है।

कोड: 1-हाँ: पूर्णकालिक, 2-हाँ: अंशकालिक, 3-नहीं।

प्रश्न 25 - कार्यस्थल तक की यात्रा एवं एकतरफा दूरी: व्यक्ति अपने घर से कार्यस्थल तक कैसे जाता है और एक तरफ की दूरी कितनी है, उदाहरण: पैदल, साइकिल, बस, ट्रेन, मोटरसाइकिल, कार आदि।

कोड: 1-पैदल, 2-कार/जीप/वैन, 3-ट्रेन/मेट्रो, 4-साइकिल, 5-टेम्पो/ऑटो/टैक्सी, 6-जल परिवहन, 7-मोपेड/स्कूटर/मोटरसाइकिल, 8-बस, 9-अन्य, 10-कोई यात्रा नहीं।

प्रश्न 26 - जन्म स्थान : भारत में होने पर वर्तमान नाम के अनुसार गाँव/नगर, जिला एवं राज्य दर्ज करें। विदेश में जन्म होने पर देश का वर्तमान नाम दर्ज करें।

प्रश्न 27 - पूर्व निवास स्थान: व्यक्ति यदि किसी अन्य स्थान से वर्तमान गाँव/नगर में आया है तो पूर्व निवास स्थान का विवरण दर्ज करें।

प्रश्न 28 - स्थान परिवर्तन का कारण: व्यक्ति दूसरे स्थान से यहाँ आया है तो पूछे कि यहाँ आने का मुख्य कारण क्या था, जैसे रोजगार, शिक्षा, विवाह, परिवार के साथ स्थानांतरण आदि। कोड: 1-रोजगार/काम, 2-व्यवसाय, 3-शिक्षा, 4-विवाह, 5-जन्म के बाद स्थानांतरण, 6-परिवार के साथ स्थानांतरण, 7-प्राकृतिक आपदाएँ, 8-अन्य कोई कारण।

प्रश्न 29 - स्थान परिवर्तन के पश्चात निवास की अवधि व्यक्ति पूर्व स्थान से यहाँ आने के बाद से कितने समय से इस गाँव/नगर में रह रहा है।

प्रश्न 30 - स्थायी निवास स्थान का पता: व्यक्ति का स्थायी निवास स्थान कहाँ है, उसका पूरा पता दर्ज करें।

प्रश्न 31 - वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या: यह प्रश्न केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं संबंध-विच्छेदित महिलाओं के लिए है। वर्तमान में उनके कितने बच्चे जीवित है पुत्र एवं पुत्री अलग-अलग ।

प्रश्न 32 - कभी भी जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या: यह प्रश्न भी केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं संबंध-विच्छेदित महिलाओं के लिए है।

उक्त महिलाओं से पूछें कि उनके जीवनकाल में कुल कितने बच्चे जीवित पैदा हुए (वर्तमान कोई मृत भी हो सकता है) पुत्र एवं पुत्री अलग-अलग।

प्रश्न 33 – पिछले एक वर्ष में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या: केवल वर्तमान में विवाहित महिलाओं से पूछें कि पिछले एक वर्ष के दौरान कितने बच्चे जीवित पैदा हुए पुत्र एवं पुत्री अलग-अलग।

प्रश्न 34 - कोविड-19 टीकाकरण का स्थान कोविड-19 का टीकाकरण कहाँ कराया गया था और निर्धारित जानकारी दर्ज करें। एक से अधिक टीकाकरण की स्थिति में होने पर अंतिम स्थान दर्ज करें।

प्रश्न 35 - बैंक खातों की कुल संख्या: व्यक्ति के नाम पर कुल कितने बैंक खाते हैं जैसे: 1, 2 इत्यादि

प्रश्न 36 - मोवाइल नंबर: यदि मोबाइल नंबर उपलब्ध है तो मोबाइल नंबर दर्ज करें।

प्रश्न 37 - आधार नंबर यदि उपलब्ध हो तो आधार नंबर दर्ज करें।

प्रश्न 38 - वोटर आईडी नंबर यदि उपलब्ध हो तो वोटर आईडी नंबर दर्ज करें।

प्रश्न 39 - पासपोर्ट नंबर: यदि व्यक्ति भारतीय पासपोर्ट धारक है तो पासपोर्ट नंबर दर्ज करें।

प्रश्न 40 - ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता व्यक्ति के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more