28 November 2026

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति के संबंध में वरिष्ठता सूची के निर्धारण की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति के संबंध में वरिष्ठता सूची के निर्धारण की प्रक्रिया 

  वरिष्ठता निर्धारण के संबंध में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के नियम 22 में दी गई व्यवस्था के अनुसार 
"वरिष्ठता संवर्ग में मौलिक नियुक्ति की तिथि से निर्धारित की जाएगी "
   यहां यह ध्यान देना होता है की नियम 17 के अंतर्गत जो  नियुक्ति की प्रक्रिया से संबंधित है,के अनुसार तैयार नियुक्ति सूची का क्रम ही वरिष्ठता सूची का क्रम  होगा। अब नियुक्ति सूची का यह क्रम मेरिट के अनुसार तय होता है मेरिट का निर्धारण  निम्नवत निर्धारित होता है -
    सर्वप्रथम अभ्यर्थियों का गुणांक  देखा जाता है, जिसका गुणांक ज्यादा है, वह ऊपर रख  दिया जाता है । एक से ज्यादा लोग समान गुणांक में होते हैं तो जिनकी जन्म तिथि ज्यादा है वह ऊपर रख दिया जाता है। यदि गुणांक व जन्म तिथि दोनों समान है तो जिसका नाम पहले आएगा उसको ऊपर रख दिया जाता है। इस तरह तैयार मेरिट  से ही नियुक्त की सूची जारी होती है और नियुक्ति की सूची का वही क्रम हूबहू वरिष्ठता का क्रम बन जाता है ।अर्थात  वरिष्ठता सूची  बनाते समय अलग से गुणांक भरने की कोई आवश्यकता नहीं होती ।क्योंकि विभिन्न भर्तियां विभिन्न गुणांकों से बनी हुई है, अतः सबसे बेहतर तरीका यह होता है की हर बैच की नियुक्ति की सूची को ही वरिष्ठता निर्धारण करते समय अपनाया जाए ।जहां सूची न जारी होकर व्यक्तिगत आदेश जारी हुए हैं वहां कार्यालय से अथवा डायट से जो सूची बनी हो उसको मंगवाकर उसका क्रम निर्धारित कर लेना चाहिए ।इस तरह से  तैयार वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार की विसंगति नहीं रह जाएगी।    
      अब अगला प्रश्न यह अतः  है कि यदि किसी पद पर सीधी भर्ती और पदोन्नति दोनों तरह से भर्तियां हुई है तो कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाए?
     यहां उत्तर प्रदेश वरिष्ठता नियमावली  1991 जो कि सीधे-सीधे बेसिक शिक्षा विभाग में लागू नहीं है, लेकिन वरिष्ठता का नियम  बनाते समय उसके नियमों को संज्ञान में रखा जाता है ।उसके नियम 8 में दी गई व्यवस्था के अनुसार एक ही चयन के अंतर्गत भर्तियां पदोन्नति एवं सीधी भर्ती दोनों तरह से हुई है, तो वरिष्ठता बनाते समय प्रथम स्थान पर पदोन्नत एवं द्वितीय स्थान पर सीधी भर्ती को रखा जाएगा यहां यह भी ध्यान रखा जाता है की सीधी भर्ती अथवा पदोन्नत का अनुपात क्या रहा है ।अब बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत सहायक अध्यापक जूनियर हाई स्कूल के पद पर हुई सीधी भर्ती एवं पदोन्नत शिक्षकों की बात की जाए तो जूनियर हाई स्कूल में तीन विषयों के पद होते हैं भाषा, सामाजिक विषय एवं विज्ञान और तीनों का अनुपात 1: 3 होता है ।अब यहां 2012 एवं 2014 के नियमावली में संशोधन के क्रम में विज्ञान विषय में उपलब्ध पदों का 50% हिस्सा सीधी भर्ती से भरा गया अर्थात विज्ञान विषय के लिए पूर्व में निर्धारित  पद (संपूर्ण का 1/3)  का 50% अर्थात संपूर्ण पद का 1/6  भाग पर  विज्ञान के सीधी भर्ती की नियुक्ति हुई ।अतः वरिष्ठता सूची बनाते समय इस अनुपात का ध्यान रखा जाएगा ।यह अनुपात सहायक अध्यापक जूनियर हाई स्कूल के पद के  संबंध में 1/6 निर्धारित होता है लेकिन जब बात उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद की आएगी तो वहां एक और श्रेणी शामिल हो जाती है वह  है प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, यहां उसको भी एक श्रेणी मान लिया जाए तो वह हिस्सा 1/6 से घटकर 1/8 रह जाता है।इस तरह वरिष्ठता सूची बनाते समय 7  पदोन्नत शिक्षक रखे जाएंगे एवं 1 पद सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षक को रखा जाएगा ।वह भी तब जब  भर्ती एक ही चयन के अंतर्गत (पदोन्नत एवं सीधी भर्ती ) हुई हो ।  जो व्यक्ति पहले से पदोन्नति हो चुका है वह हमेशा वरिष्ठ रहेगा उसके साथ इस तरह का बंटवारा नहीं होगा। जैसा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
दिनांक: 19 नवंबर 2019
पीठः न्यायमूर्ति आर. भानुमति, न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना, न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय
केस: K. Meghachandra Singh & Ors. Vs. Ningam Siro & Ors. + State of Manipur SLP (C) No. 19565-67/2019, 19568-69/2019, 17007/2019
में निर्णीत किया गया कि

1. वरिष्ठता नियुक्ति की तिथि से मिलेगी, रिक्ति की तिथि से नहीं। कोई व्यक्ति जब तक cadre में जन्म (borne in cadre) नहीं लेता, उसे वरिष्ठता नहीं दी जा सकती।

2. "Recruitment Year" का अर्थ भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाला वर्ष या रिक्ति होने वाला वर्ष नहीं है। Rule 28(i) के तहत वरिष्ठता नियुक्ति तिथि से तय होगी तो Rule 28(iii) के लिए भी वही सिद्धांत लागू होगा
इस प्रकार पदोन्नति एवं सीधी भर्ती के मामले में सारांश यह है कि रिक्ति कितनी पुरानी है यह नहीं देखा जाएगा बल्कि यह देखा जाएगा कि की चयन किस तिथि को हुआ है और चयन की तिथि को अगर दो तरह के चयन (आधे पदोन्नत एवं आधे सीधी भर्ती ) हुए है। तो दोनों की वरिष्ठता सूची सम्मिलित  बनेगी जिसमें प्रथम स्थान  पदोन्नत एवं द्वितीय स्थान सीधी भर्ती को रखा जाएगा।वह भी उनके द्वारा भर्ती किए गए अनुपात में ।अब बेसिक शिक्षा विभाग की बात की जाए तो यहां पर कोई अनुपात अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।अतः  सबसे पहले सीधी भर्ती एवं पदोन्नत के पदों का अनुपात निश्चित किया जाना चाहिए । किसी का चयन (चाहे सीधी भर्ती से हुआ हो या पदोन्नति से )  पहले हुआ है तो हमेशा वरिष्ठ ही होगा उक्त के क्रम में ही वरिष्ठता सूची का निर्धारण किया जाना चाहिए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more