हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 December 2021

छात्रा को पोर्न फिल्म दिखाने में शिक्षक-प्रधानाध्यापक पर केस

बाबागंज/संग्रामगढ़ । कक्षा आठ की दलित छात्रा को पोर्न फिल्म दिखाकर छेड़खानी करने और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित शारीरिक शिक्षक तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में रविवार को भी आक्रोश बना रहा।



मामला संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के अवसानगंज स्थित जवाहर लाल स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। पुलिस के मुताबकि इस स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली दलित छात्रा को शनिवार को विद्यालय के शारीरिक शिक्षक(जिम ट्रेनर) सत्यम पाण्डेय ने बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद भयभीत छात्रा भागकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटी के साथ हुई घटना को लेकर वह लोग जानकारी करने विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक सत्यम पांडेय, प्रधानाध्यापक रामराज पांडेय मिले। शिकायत सुनने के बजाय दोनों ने मिलकर उसे और उसके देवर को जातिसूचक गालियां देते हुए मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिक्षक सत्यम पांडेय, प्रधानाध्यापक रामराज पांडेय के खिलाफ पाक्सो व दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एसओ अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more