लापरवाही:- खातों से वापस हो गया डीबीटी का पैसा

बुलंदशहर:-
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली डीबीटी धनराशि अभिभावकों की गलती खातों से वापस हो गई है। करीब 50 हजार खाते आधार से लिंक न होने के यह •राशि वापस पोर्टल पर चली गई। अभिभावकों को राशि से ड्रेस, जूते-मौजे, बैग व स्वेटर खरीदने थे। खातों में अभिभावकों द्वारा काफी समय से लेन-देन भी नहीं किया गया था।

शुरुआत में बेसिक शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर 1.37 लाख बच्चों का डाटा फीड किया था।


शासन ने खातों में 1100-1100 रुपये की राशि भेजी थी, मगर इनमें 50 हजार खाते ऐसे थे जो आधार से लिंक नहीं थे और इनमें राशि नहीं पहुंच सकी थी। केवल 87 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि पहुंची है। अधिकांश स्कूलों में बच्चों के सामग्री भी नहीं खरीदी जा सकी है।

फिर से अपलोड हो रहा डाटा : शासन द्वारा इस माह में सभी बच्चों के खातों में डीबीटी की राशि भेजी जाएगी तो अब फिर से उक्त अभिभावकों के खातों को दुरूस्त कराया जा रहा है। डीसी हेमेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले के 2399 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में दो लाख 73 हजार बच्चे पंजीकृत हैं, तो इसमें 87 हजार को छोड़कर सभी बच्चों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर खातों को आधार से लिंक कर रहा हैं।


बच्चों के अभिभावकों के खाते आधार से लिंक नहीं थे, तो करीब 50 हजार खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है। खातों को आधार से लिंक कराया जा रहा है। पोर्टल पर फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी माह सभी खातों में शासन द्वारा राशि भेज दी जाएगी। -अखंड प्रताप सिंह, बीएसए