हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 December 2021

शिक्षा विभाग के 48 कनिष्ठ सहायकों का तबादला




प्रयागराज । शिक्षा विभाग के 48 कनिष्ठ सहायकों का तबादला हुआ है। अपर निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने तबादला आदेश जारी किया है। कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार पांडेय को राजकीय हाईस्कूल दमदम प्रतापगढ़ से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रयागराज, राजीव कुमार सिंह जीआईसी रसुलहा प्रतापगढ़ से डायट प्रयागराज, सुनील मोहित को जीआईसी लालगंज मिर्जापुर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज उरुवा मेजा, प्रयागराज, विवेक पांडेय डायट भदोही से डायट प्रतापगढ़, शैलेश सिंह को राजकीय हाईस्कूल दिघिया मांडा से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, धीरज कुमार शुक्ल को राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह सोनभद्र से पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समहन उरुवा मेजा प्रयागराज व शुभित हरीश को राजकीय हाईस्कूल चकरिया नगवां सोनभद्र से डायट प्रयागराज, विशाल गौरव को राजकीय हाईस्कूल पहाड़ीपुर फतेहपुर से उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान प्रयागराज भेजा गया है। कुल 46 कनिष्ठ सहायकों का तबादला हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more