06 March 2022

विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा इंस्पेक्शन एप एवं सपोर्टिव सुपरविजन प्रेरणा गुणवत्ता एप में हुए परिवर्तनों को लेकर 11 मार्च को यूटयूब लाइव के जरिए होगा ऑनलाइन ओरियेंटेशन


विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा इंस्पेक्शन एप एवं सपोर्टिव सुपरविजन प्रेरणा गुणवत्ता एप में हुए परिवर्तनों को लेकर 11 मार्च को यूटयूब लाइव के जरिए होगा ऑनलाइन ओरियेंटेशन


अवगत हैं कि विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा इंस्पेक्शन एप एवं सपोर्टिव सुपरविजन प्रेरणा गुणवत्ता एप के माध्यम से किया जाता है। उक्त दोनों एप को जियोलोकेशन के साथ अपग्रेड किया गया है। दोनों ही अपडेटेड एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। एप में किये गये परिवर्तनों तथा उसके संचालन हेतु ऑनलाइन ओरिएंटेशन 11 मार्च 2022 को अपराहन 2:00 से 3:00 बजे के मध्य यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से किया जा रहा है।  

उक्त ओरिएंटेशन का एजेंडा बिंदु संलग्न पत्र में उल्लिखित हैं।

 
दिनाँक : 11 मार्च 2022
दिन : शुक्रवार
समय : दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक
 मीटिंग लिंक : https://youtu.be/3vs6Oe_XGMU


अतः सभी BSA, BEO, SRGs, ARPs, DIET Mentors कृपया इस ओरिएंटेशन सत्र में  शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।


आज्ञा से
महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश


...