हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 April 2022

हाईकोर्ट :शिक्षक भर्ती मामले में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद 18 मई को तलब

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल को तलब किया है। उन्हें कोर्ट के समक्ष 18 मई को पेश होना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने अमित शेखर भारद्वाज की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। हाईकोर्ट ने 68500 शिक्षक भर्ती मामले में 15 सितंबर 2021 को आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चुने गए तीन जिलों में नियुक्ति देने का आदेश दिया था। लेकिन, सचिव कोर्ट के आदेश का पालन करने में विफल रहे। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more