UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 April 2022

एमडीएम की सूचना देने में छह ब्लॉक फिसड्डी, बीएसए ने छह बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण


बीएसए ने छह बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
 संतकबीरनगर परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के तहत कितने बच्चों ने भोजन किया। इसकी सूचना देने में जिले के छह ब्लॉक फिसड्डी साबित हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति खलीलाबाद ब्लॉक की है, जो पिछले जुलाई माह से अब तक सूचना नहीं दिए हैं। इन ब्लॉकों के बीईओ को बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि एमडीएम के तहत कितने बच्चों ने भोजन किया, इसकी हर मह सूचना मध्याहन भोजन प्राधिकरण को भेजी जाती है। पिछले अप्रैल माह से अब तक छह ब्लॉकों ने


सूचना नहीं दी है। जिसमें बघौली, बेलहर कलां, खलीलाबाद, मेहदावल, पीली, सांधा, सेमरियावां शामिल है। इसके साथ ही खलीलाबाद ब्लॉक की स्थिति काफी खराब है।


इस ब्लॉक ने जुलाई माह से ने अब तक कोई भी सूचना प्राधिकरण की वेबसाइट पर दर्ज नहीं कराई है। इन सभी बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more