हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 April 2022

यूपी बोर्ड की 40 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

 प्रयागराज : यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के साथ प्रायोगिक परीक्षा भी संचालित है। शुरुआत में धीमा चला मूल्यांकन कार्य अब पहले चरण की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के बाद तेजी पकड़ चुका है। 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है।



 बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक सात मई तक मूल्यांकन कार्य किया जाना है। अब तक 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो जाने को देखते हुए शेष कापियों का मूल्यांकन तय तिथि सात मई तक पूरा करा लिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more