हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

शिक्षिका के थप्पड़ से बच्चे की आंख पर लगी चोट

 

खतौली। टबीटा निवासी अलका ने कस्बे में स्थित एक स्कूल को अध्यापिका पर उसके कक्षा छह में पढ़ने वाले बेटे वासु के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया।



पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा पिटाई के कारण बेहोश हो गया था। जब उसे मेरठ चिकित्सक के दिखाया गया तो पता चला कि उसकी आँख का पर्दा फट गया। जिस कारण उनके बेटे की एक आँख से कम दिखाई दे रहा है चिकित्सक ने उसका आपरेशन करने के लिए कहा है, वह गरीब परिवार से है, आपरेशन कराने के लिए भी समर्थ नहीं है। व्याज पर रुपया लेकर उपचार करा रही है। पीड़िता ने स्कूल की अध्यापिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more