हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

अभिनव प्रयासों से स्कूल को श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रभारी प्रधानाचार्य ने पूरे किए 19 पैरामीटर, बीएसए ने किया सम्मानित


 मुरादाबाद बेसिक स्कूलों में भौतिक परिवेश और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चल रहा है। इसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाले विद्यालयों को बीएसए द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इसी के तहत 19 पैरामीटर (मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतिया सादुल्लापुर मूंढापांडे के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सचिन शुक्ला को बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सम्मानित किया।



प्रभारी प्रधानाचार्य ने शिक्षा गुणवत्ता सुधार ने के लिए ग्रामवासियों के के सहयोग से स्तरीय विज्ञान, स्मार्ट क्लॉस से की स्थापना की। बीएसए ने बताया कि डॉ सचिन शुक्ला को राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में सम्मान मिल चुका है दीक्षा प्लेटफॉर्म पर उनकी

कई शैक्षिक वीडियो चयनित हो चुकी है। यूट्यूब के माध्यम से उन्होंने 400 से ज्यादा टॉपिक्स पर 150 शैक्षिक वीडियो विद्यार्थियों को समर्पित की हैं। मंगलवार को विद्यालय में 19 पैरामीटर संतृप्तिकरण उद्घाटन समारोह के के मौके पर ग्राम प्रधान विमला देवी को भी विद्यालय विकास योजना में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ रार्जव कुमार सिंह, मानसी गुप्ता के कार्यों की प्रशंसा हुई।

विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव गंगवार, हिंदू कालेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. राजीव चौहान, हर्षवर्धन कपिल, स्वाति शर्मा आदि मौजूद रहे। सवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more