हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

स्कूल में शिक्षक बने बीएसए, बच्चों को समझाया




ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को ज्ञानपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणपट्टी एवं भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरखंडी का औचक निरीक्षण किया। 




दोनों विद्यालयों में बच्चों से गिनती, पहाड़ा से लेकर अन्य सवाल कर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता देखी। बच्चों के लिए मनाए गए मध्याह्न भोजन को देखा। मानक व मीनू अनुसार भोजन बनने पर संतोष जताया। शिक्षकों को बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय परिसर से लेकर रसोईघर तक में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more