हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

4 आईएएस अफसरों के तबादले , नाराजगी के चलते कंचन वर्मा हटाई गई


यूपी सरकार ने गुरुवार को चार आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। नाराजगी के चलते मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा को हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। मुथुकुमारसामी बी को यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जल्द ही और आईएएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।


राजस्व परिषद से संबद्ध आईएएस अधिकारी बृजेश नारायण सिंह को विशेष सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। बृजेश 30 मार्च 2020 को गौतमबुद्ध नगर डीएम पद से हटाए जाने के बाद से राजस्व परिषद में संबद्ध थे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश को एसीईओ इंवेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रथमेश कुमार के गलत तैनाती आदेश में सुधार किया गया है। उन्हें अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु के पद पर तैनाती दी थी जो पहले ही समाप्त हो चुका है।

प्रथमेश मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ-साथ एसीईओ इंवेस्ट यूपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह पद मुथुकुमारसामी बी को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाए जाने से रिक्त हुआ है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more