हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात- जाने मुलाकात का सार


 शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात- जाने मुलाकात का सार 

आज 22-04-2022 को माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी से बेसिक शिक्षकों का जिले के अंदर ( ब्लॉक से ब्लॉक ) स्थानांतरण करने के विषय पर मिला । माननीय मंत्री जी ने जिले के अंदर शिक्षकों के स्थानांतरण जल्दी ही करवाने की बात कही और साथ ही उनके संज्ञान में ये भी लाया गया कि 2016 से 2021 के बीच 3 बार अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हुए परंतु जिले के अंदर ब्लॉक से ब्लॉक स्थानांतरण एक भी बार नहीं हुआ I माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि " इसको मैं करवा दूँगा I "



सभी साथियों से आग्रह है कि सोशल मीडिया पर प्रयास मात्र से जिले के अंदर स्थानांतरण की उम्मीद नहीं करें इसके लिए उन्हें माननीय मंत्री जी से लगातार मिलना होगा, जब तक कि शासनादेश न जारी हो जाये I 


मेरा लक्ष्य है कि 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने से पहले 10 बार मंत्री जी से मिलने लखनऊ आऊंगा I और आप सभी इच्छुक साथियों से भी आग्रह है कि हर दिन कोई ना कोई शिक्षक साथी माननीय मंत्री जी को जिले के अंदर स्थानांतरण हेतु ज्ञापन देने पहुचें I 


मात्र 20 दिन शेष हैं हमारे पास स्थानांतरण के लिये प्रयास करने हेतु I 


अंकित सिंह

सुल्तानपुर

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more