हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

यूपी टीईटी के विवादित प्रश्नों पर जवाब तलब, मिली अगली डेट

प्रयागराज: हाई कोर्ट ने यूपी टीईटी 2021 के छह विवादित प्रश्नों को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

मामले में अगली सुनवाई 12 मई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने सत्येंद्र कुमार यादव की याचिका पर दिया है। याची की तरफ से अधिवक्ता अनुराग अग्रहरी ने दलील दी। याचिका में मांग की गई है कि विवादित प्रश्नों के दो-दो सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अंक दिए जाए। यूपी टीईटी 2021 का अंतिम परिणाम आठ अप्रैल को जारी हुआ है। याचियों का दावा है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अंतिम उत्तर कुंजी में छह प्रश्नों का उत्तर गलत दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more