हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

स्कूल में छात्राओं से लगवाई जा रही झाडू, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 छिबरामऊ/सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय नगला सधारी में शिक्षा पाने के लिए स्कूल गई छात्राओं से झाडू लगवाई जा रही है। छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।






क्षेत्र के ग्राम नगला सधारी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से झाडू लगवाई जा रही थी विद्यालय में छात्राओं से झाडू लगवाने का यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा चांदनी ने बताया कि झाडू लगाने का काम छात्राओं को ही करना पड़ता है। झाडू लगाने के लिए बाकायदा छात्राओं के दिन बांटे गए हैं। आज वह झाडू लगा रही है तो कल दूसरी छात्रा शाहू लगाएगी छात्रा कामिनी का कहना है कि मैम ने उनको झाडू लगाने के लिए कहा है। विद्यालय के कमरों में सफाई नहीं करती है। खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि छात्राओं से झाडू लगवाने के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more