हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

23 शिक्षकों के वेतन पर रोक

  Bhadohi › बेसिक शिक्षा विभाग की समन्वय टीम ने बुधवार डीघ और अभोली ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीघ के मंगापट्टी, नवधन बहचरियान, अभोली के श्रीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद मिले, जबकि कई स्कूलों में शिक्षक, शिक्षामित्र बगैर ऑनलाइन अवकाश लिए ही गायब मिले। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 23 शिक्षक, शिक्षामित्रों के वेतन पर रोक लगाई गई है।


बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की मनमानी नहीं रुक पा रही है। गत दिनों हुए निरीक्षण की रिपोर्ट पर डीएम आर्यका अखौरी ने जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में निरीक्षण में बंद मिले विद्यालयों में तैनात 23 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more