हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

स्कूलों में गड़बड़ी बीएसए नाराज


प्रतापगढ़। बीएसए ने बिहार और मानधाता ब्लॉक के दर्जनभर से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। कम छात्र संख्या और एमडीएम में गड़बड़ी पर नोटिस देकर जवाब मांगा है।


बुधवार को बीएसए भूपेंद्र सिंह संविलियन विद्यालय कैला कला पहुंचे। कम छात्र संख्या के साथ बच्चों को दूध वितरित न होने की शिकायत मिली। एमडीएम में ब्रांडेड मसालों और नमक का प्रयोग न होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार विश्वकर्मा से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। संविलियन विद्यालय लाखुपुर में सवा दस बजे तक छात्र उपस्थिति नहीं ली गई थी। मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय प्रबंध समिति की धनराशि में अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक अजय प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है ।

प्राथमिक विद्यालय हैंसी में गंदगी और एमडीएम लकड़ी पर बनाए जाने पर प्रधानाध्यापक निशा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है। संविलियन विद्यालय जमुआ में 96 बच्चों के सापेक्ष 6 बच्चे आए थे। भोजन लकड़ी पर बनता हुआ पाया गया जिस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि गैस सिलेंडर ग्राम प्रधान के पास है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक शिवकुमार से स्पष्टीकरण मांगा है । प्राथमिक विद्यालय पूरे वैष्णव में मध्याह्न भोजन एवं छात्र उपस्थिति पंजिका पंजिका अपडेट न होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार गुप्ता को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

विकासखंड बिहार के प्राथमिक विद्यालय कानपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज में मध्याह्न भोजन पंजिका एवं उपस्थिति पंजिका अपडेट न होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय सुंदरगंज में शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर विद्यालय छोड़ने का समय 1:30 डालकर मौजूद थे। इस पर प्रधानाध्यापक मानवेंद्र द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more