हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीमें, हर जिले का ‘माडल प्लान’

लखनऊ: रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म का मंत्र दूसरे कार्यकाल की शपथ वाले दिन ही मंत्रियों को समझा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फील्ड में उतारने की तैयारी कर ली है। 18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीमें बनाई जा रही हैं, जो कि एक-एक जिले की समस्या, समाधान और संभावनाओं का अध्ययन करेंगे। उसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों के विकास के लिए माडल प्लान बनाकर काम करेगी।



 इसके लिए कुल 18 सप्ताह का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। विविध क्षेत्र की कार्ययोजनाओं की समीक्षा के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए नए सिरे से एक खाका खींचा है, जिसके तहत हर जिले के लिए एक ‘माडल डिस्टि्रक्ट प्लान’ तैयार किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत योगी ने कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। तैयार टीमें हर मंडल में 72 घंटे का प्रवास करेंगी।


 अलग-अलग जिलों का दौरा कर जनता से मिलेंगी। व्यवस्था-अव्यवस्था की पड़ताल करेंगी और देखेंगी कि विकास की संभावनाएं कहां और कितनी हैं। योगी ने तय किया है कि मंत्रियों की इन टीमों की अलग-अलग रिपोर्ट 75 जिलों के नोडल अधिकारियों को दी जाएंगी उनके आधार पर हर जिले के लिए अलग-अलग माडल डिस्टि्रक्ट प्लान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नोडल अधिकारी प्लान बनाने के बाद 15 दिन के अंदर कार्ययोजना भी तैयार करेंगे कि माडल प्लान को किस तरह लागू किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more