हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

शिक्षा से दूर बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश

सुहवल / मरदह स्कूल चलो अभियान के तहत सुहवल में नामांकन चौपाल एवं मरदह में रैली का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन का आह्वान किया गया।




नामांकन चौपाल प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी प्रथम के शिक्षकों की ओर से ग्रामसभा सुहवल में आयोजित की गई।

प्रधानाध्यापक भगवती प्रसाद तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि समाज का एक भी बच्चा जो से जोड़ा जाए विद्यालय को नामांकन का जो लक्ष्य दिया गया है उससे भी अधिक नामांकन करने के लिए हम प्रयासरत हैं। चौपाल में मौजूद अभिभावकों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था अब पहले से बेहतर हो गई है। इस अवसर पर एआरपी कविंद्र कुमार, जयप्रकाश, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार राम, उपाध्यक्ष सिंधु

 

देवी अवधेश कुमार सिंह, दिव्य ज्योति सुशील कुमार प्रजापति अर्चना राय, रविशंकर तिवारी, अर्चना उपाध्याय, सुनीता, आत्माराम यादव आदि उपस्थित थे। न

सरतपुर न्याय पंचायत में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली प्राथमिक विद्यालय बरही से प्राथमिक विद्यालय बरही दलित बस्ती तक गई मरदह की खंड शिक्षाधिकारी डॉ. कलाना ने अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। रैली में न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं पोस्टर, बैनर के साथ नारे लगाते हुए अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस मौके पर राजेश चतुर्वेदी, एआरपी प्रभात कुमार इकबाल अहमद अंसारी, अनुराग पटवा, हरिश्चंद्र चौहान, अरुण कुमार चौहान, कैलाश सिंह यादव, जैनुल बशर, सुनील कुमार आजाद, निजामुद्दीन इश्तियाक अहमद आदि मौजूद थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more