हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

UP मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में कल से फिर पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में कल से फिर पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दो दिन राहत के बाल कल से फिर पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। उत्तर प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने के साथ ही मौसम भी शुष्क रहा। अधिकांश स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं और लू का कहर जारी रहा है।लखनऊ सहित कई जिलों में दिन के समय तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुईं हैं।



मौसम विभाग ने 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रदेश भर के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। पाकिस्तान और प्रदेश के आस पास के राज्यों से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।

हालांकि 23 अप्रैल से तापमान में फिर से वृद्धि के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 42.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 41.6 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 20.5 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 21.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। हम आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा दो दिनों तक बूंदा-बांदी तथा धूल-भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन मौसम विभाग ने फिर से कल से भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more