हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2022

कापी-किताब खरीदने का दबाव बनाने वाले स्कूलों को नोटिस

लखनऊ : सरकार की सख्ती के बावजूद निजी स्कूल वसूली व मनमाने रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह को ऐसे 11 स्कूलों की शिकायत मिली है, जो अभिभावकों पर किताब, जूते, मोजे व यूनिफार्म आदि निश्चित दुकान से खरीदे जाने का दबाव बना रहे थे।



जिन स्कूलों को नोटिस जारी की गई है उनमें सेठ एमआर जयपुरिया राजाजीपुरम, सेठ एमआर जयपुरिया गोमतीनगर, विबग्योर स्कूल-विराम खंड गोमतीनगर, सेक्रेड हाईस्कूल राजीव नगर खरिका तेलीबाग, रेडरोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल विष्णुलोक, स्टैला मैरीज स्कूल आशियाना कानपुर रोड, सेंट थामस एकेडमी सरोजनीनगर, लखनऊ पब्लिक स्कूल वृंदावन योजना, सेंट एंथोनी स्कूल पारा शाखा राजाजीपुरम शाखा, रेसाफिल एकेडमी कल्यानपुर, सेंट जोसफ स्कूल राजाजीपुरम शाखा-ठाकुरगंज शाखा-सीतापुर रोड शाखा शामिल हैं। डीआइओएस ने इन सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।

डीआइओएस ने बताया कि इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी की गई है। इनके अलावा कई अन्य स्कूलों से भी शिकायत मिलने पर जवाब मांगा गया है। अगर उनके यहां लापरवाही पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

’>>जिला विद्यालय निरीक्षक को मिली थी अभिभावकों को शिकायत

’>>कई अन्य स्कूलों से भी मांगा गया है जवाब, चेतावनी जारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more