हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 May 2022

निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक कक्षाओं में हिन्दी और गणित पर रहेगा जोर


निपुण भारत मिशन के तहत प्रदेश की प्राइमरी कक्षाओं में हिन्दी व गणित एक घण्टा अतिरिक्त पढ़ाया जाएगा। इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुधारात्मक (रेमीडियल) शिक्षण पर फोकस रहेगा। इस सत्र में प्रोजेक्ट वर्क भी करवाया जाएगा। इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने मंगलवार को विस्तृत कार्ययोजना जारी कर दी ।



निपुण भारत मिशन के तहत 2026-27 तक निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इसमें कक्षा एक से तीन के लिए भाषा व गणित में लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। इसमें मूलभूत दक्षताएं विकसित करने के लिए बच्चों को गृह कार्य दिया जाएगा.

इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध गणित किट, शैक्षणिक वीडियो, ननवाचारों, अभ्यास कार्ड आदि के जरिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। आधार शिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉडयूल से गतिविधियों को करवाया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more