हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 May 2022

बीटीसी की परीक्षा देने आई छात्रा गायब

प्रयागराज : कौशांबी से बीटीसी की परीक्षा देने आई एक छात्रा लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पिता ने कीडगंज थाने में ललित कुमार, गिरीश कुमार व रामचंद्र पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित परिवार ने छात्रा की हत्या की आशंका भी जताई है। बताया गया कि मंझनपुर कौशांबी निवासी 24 वर्षीय एक छात्रा दो मई को बीटीसी की परीक्षा देने के लिए कीडगंज स्थित महिला सेवा सदन इंटर कालेज आई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी तो स्वजन परेशान हो गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more