11 May 2022

प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 57 शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों तथा अनुदेशकों का रोका वेतन- मानदेय

फिरोजाबाद:- परिषदीय स्कूलों की निगरानी के लिए प्रेरणा पोर्टल के जरिए निरीक्षण हो रहे हैं। अप्रैल April में जिला समन्वयक व शिक्षाधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण किए। अनुपस्थिति मिले 57 शिक्षक एवं अनुदेशक सहित शिक्षामित्रों पर विभाग ने कार्रवाई की है।बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल  एप पर निरीक्षण का नियम है।



 अप्रैल April में किए गए निरीक्षण में 15 शिक्षक एका ब्लॉक, 20 शिक्षक खैरगढ़ ब्लॉक में गैरहाजिर मिले। मदनपुर में तीन शिक्षक, ब्लॉक नारखी में दो, शिकोहाबाद में तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले। टूंडला में पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए अंजली अग्रवाल ने कहा कि गैर हाजिर शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाते हुए शिक्षकों teachers से स्पष्टीकरण तलब किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more