UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

केपी सिंह बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए सचिव, जगदीश हटाए गए


आईएएस खेमपाल सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए सचिव बनाए गए हैं। फिलहाल सचिव पद पर कार्यरत जगदीश को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। इसके अलावा शासन ने पांच अन्य आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसी तरह अभिषेक आनंद को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

10 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

एडीजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज बीआर मीणा एडीजी रूल्स एवं मैनुअल बनाए गए। कुंवर अनुपम सिंह बने एसपी कन्नौज, राजेश कुमार श्रीवास्तव को वेटिंग में भेजा गया। बीके मौर्या बने डीजी लॉजिस्टिक। केंद्र प्रतिनियुक्ति से वापस आईं अनुपम कुलश्रेष्ठ बनीं एडीजी ट्रैफिक। इसी तरह शफीक अहमद वेटिंग, राधे मोहन भारद्वाज 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा और हिमांशु कुमार 23 वी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद. शालिनी 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाए गए। एसपी के बाद कन्नौज के डीएम भी हटाए गए, राकेश मिश्रा वेटिंग में और सुभ्रांत शुक्ला को डीएम कन्नौज बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more