UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

शिक्षकों ने धरना देकर सरकार पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप


मिर्जापुर महुवरिया स्थित जिला  विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने धरना देकर सरकार पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। उनका कहना था कि सरकार को उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।






 


मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने आरोप लगाया कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान वेतन देने, माध्यमिक शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने आदि संबंधी मांगे न मानकर शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्त देयकों के भुगतान की मांग की। उन्होंने एनपीएस के राजकीय अंशदान को चालू माह तक अपडेट करने, बोर्ड मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान करने, अवशेष देयकों आदि के भुगतान की मांग की। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सत्य भूषण सिंह व संचालन पूर्व मंत्री बलवंत सिंह तथा आभार प्रकाश जिला मंत्री तेजई राम ने किया। इस अवसर पर डॉ. रमाशंकर शुक्ल, अवधेश पांडेय, डॉ. धर्मराज सिंह, जितेंद्र सिंह, अंतेश सिंह, रमाकांत सिंह, अरविंद दुबे आदि मौजूद थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more