UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

स्कूल जा रही शिक्षिका का जिम संचालक ने किया अपहरण, पढ़ें पूरी खबर


 नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे में कटी तिराहे के पास हाइवे पर शनिवार सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका को एक युवक ई-रिक्शा से जबरन खींचकर स्कॉर्पियो गाड़ी से अगवा करके भाग गया। दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से शिक्षिका के साथ ई रिक्शा पर जा रहीं अन्य सहकर्मी सहम गई। शिक्षिका की मां ने कस्वे के एक जिम संचालक के खिलाफ नवाबगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस टीम शिक्षिका की तलाश के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 






कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती होलापुर गांव के निजी स्कूल में शिक्षिका है। रोज की तरह शनिवार सुबह आठ बजे वह अन्य शिक्षिकाओं संग ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी तभी कस्बे में कटी तिराहे के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार युवक ने ई-रिक्शा रुकवाया और युवती से उतरने को कहा। विरोध पर उसने युवती को जबरन स्कॉपियों में खींचकर अयोध्या की तरफ तेज रफ्तार में भाग गया। वारदात से ई-रिक्शा में सवार अन्य शिक्षिकाएं सहम गई। आनन फानन अपहृत शिक्षिका के परिजनों को खबर दी। इस पर शिक्षिका की मां ने पुलिस की सूचना दी। शिक्षिका के घरवालों ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद शिक्षिका की मां ने पुलिस को कस्बे के जिम संचालक प्रशांत सिंह निवासी तुलसीपुर माझा के खिलाफ नामजद तहरीर दी।



नवाबगंज थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया की अपहृत शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी प्रशांत सिंह निवासी तुलसीपुर माझा गांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशांत कस्बे में कई साल से जिम संचालित कर रहा है। अपहृत शिक्षिका पूर्व में उसके जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more