UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2022

बेसिक स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा 200 रुपये स्टाइपेंड


प्रयागराज बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देगा इसके तहत बालिकाओं को स्टाइपेंड दिया जाएगा। जिले में 539 छात्राओं को दो सौ रुपये प्रति माह की दर से अधिकतम 10 माह के लिए दो हजार रुपये दिया जाएगा। इसके लिए छात्राओं से आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन 25 जुलाई तक लिया जाएगा।




बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दिव्यांग बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता (स्टाइपेंड) उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए जरूरी है कि छात्रा परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत हो।





विशिष्ट आवश्यकता वाली हो। इसके लिए उन्हें 40 प्रतिशत

दिव्यांगता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही छात्रा की विद्यालय में उपस्थिति 60 प्रतिशत से कम न हो। छात्राओं के चयन के लिए मई व जुलाई 2022 की औसत उपस्थिति को आधार बनाया जाएगा। यदि किसी माह में बालिका की उपस्थिति 60 प्रतिशत से कम है। लेकिन दोनों माह की औसत उपस्थिति न्यूनतम 60 प्रतिशत हो तो बालिका को भुगतान के लिए चुन सकते हैं।




इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति से संस्तुत सूची खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी स्टाइपेंड प्राप्त करने वाली छात्राओं का विवरण निर्धारित प्रारूप पर खंड शिक्षाधिकारी एवं स्पेशल एजुकेटर / फिजियोथेरेपिस्ट से प्राप्त कर जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) द्वारा तैयार किया जायेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more